पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पार्षदों की मीटिंग भी रही विफल

नगर पार्षदों की मीटिंग भी रही विफल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर शहर में बिगड़े हालात अभी काबू आने के आसार नहीं। शहर में सफाई अभियान चलाने के लिए नगर परिषद की चेयरपर्सन की ओर से पार्षदों को संदेश भी भेजा गया कि सोमवार को सुबह 8.30 बजे नगर परिषद कार्यालय में मीटिंग होगी। उस मीटिंग में हड़ताली सफाई कर्मचारियों के प्रधान चंद्रशेखर और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ व अन्य कर्मचारी नेताओं को भी बुलाया गया ताकि सफाई बारे विचार मंथन किया जा सके लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया।

मीटिंग में नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला सहगल तो नहीं आई लेकिन उनके प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व पार्षद प्रेम सहगल के अलावा वार्ड 13 की पार्षद कौशल्या वर्मा, वार्ड 3 के पार्षद सुनील बहल और वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह निरंकारी के अलावा पार्षद प्रतिनिधि राजू बजाज भी आए। मीटिंग के दौरान नगर परिषद के ईओ विरेंद्र सिंह सहारण ने मौजूद पार्षदों और कर्मचारी नेताओं से अपील की कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाने में नगर परिषद प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने हड़ताली कर्मचारी नेताओं से यह भी कहा कि नप प्रशासन के स्तर पर अगर कोई मांगें हैं जो मानने के काबिल हैं तो बताएं। लेकिन कर्मचारी नेता चंद्रशेखर और मदन लाल खोथ ने ईओ से कहा कि सभी मांगें सरकार स्तर की हैं और उनको सरकार ही मंजूर कर सकती है। इसलिए जब तक मांगों को पूरा नहीं करेंगे हड़ताल जारी रहेगी।

शहर में सफाई कराने को लेकर विचार विमर्श करते नप के ईओ विरेंद्र सिंह सहारण।

चेयरपर्सन की कार्यशैली की निंदा

विपक्षी पार्षदों में शामिल नगर परिषद के वाइस चेयरमैन रणधीर सिंह, सुमन शर्मा, रेखा सुखरालिया, सुनीता बिश्नोई, मनोज मकानी, राजेश गुर्जर, रोहतास वर्मा के अलावा पार्षद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, अमित सोनी, दौलतराम सुखरालिया व लक्की डावर ने कहा कि पार्षदों को मीटिंग का संदेश भिजवा कर खुद चेयरपर्सन शीला सहगल मीटिंग में नहीं आई। इससे पहले जब विपक्षी पार्षदों ने मीटिंग की तब भी चेयरपर्सन नहीं आई जबकि वार्ड 2 की पार्षद सुनीता बिश्नोई ने फोन भी किया था। उन्होंने कहा कि जब चेयरपर्सन नहीं आती तो विपक्षी पार्षद उनके संदेश पर मीटिंग में क्यों आएंगे ?

मीटिंग में ज्यादातर पार्षद ही नहीं आए

शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए पार्षदों की मीटिंग बुलाई थी लेकिन मीटिंग में ज्यादातर पार्षद आए ही नहीं। कुछेक पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि ही आए। उनके साथ हड़ताली कर्मचारी नेताओं के साथ वार्ता की लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ़ी। अब फिर से कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। विरेंद्र सिंह सहारण, ईओ, नगर परिषद, सिरसा

खबरें और भी हैं...