सिरसा | लायंस क्लब सिरसा सेंट्रल के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक निजी रेस्त्रां में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2018-19 के लिए अरुण मेहता को अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चंद्रशेखर मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले अजय कालड़ा की माता के निधन पर सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चंद्रशेखर मेहता ने नए सत्र के लिए क्लब के प्रधान पद के लिए अरुण मेहता के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। नवनियुक्त प्रधान अरुण मेहता के नेतृत्व में ही संजय गांधी को सचिव व पवन जैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ-साथ लक्ष्मीचंद, उपनेश अरोड़ा व उदयवीर सिंह ग्रेवाल को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय उपप्रधान पद सौंपा गया।