सिरसा | शिमला में हुई दो दिवसीय 9वीं ऑल इंडिया ओपन रोलर स्केटिंग 2018 प्रतियोगिता में स्पार्टा फिटनेस एंड स्पोटर््स क्लब के अंतर्गत जननायक चौधरी देवीलाल स्केट पार्क बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त किए है। स्पार्टा के खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर 12 में 500 मीटर की स्केटिंग रेस में दिपांशु, प्रभानूर, शिफाली, पुष्टि में स्वर्ण पदक जीते, जबकि द्रोण व हनीशा ने कांस्य पदक जीते। 300 मीटर की स्केटिंग रेस में अंडर 12 में चैरी, दिपांशु, शिफाली, प्रभानूर ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि अंडर 10 में पुष्टि ने स्वर्ण व हनीशा ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार फतेहाबाद से 500 मीटर की स्केटिंग रेस में अंडर 12 में सुदीप व समर्थ ने सिल्वर, हार्दिक व भव्या ने स्वर्ण पदक, हरजोत, रविंद्र व अजय ने कांस्य पदक जीते।