पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईर्ष्या का जवाब ईर्ष्या से नहीं बल्कि प्रेमभाव से दें : स्वामी पवन कृष्ण

ईर्ष्या का जवाब ईर्ष्या से नहीं बल्कि प्रेमभाव से दें : स्वामी पवन कृष्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा| शहर की बरनाला रोड पर निर्माणाधीन बांके बिहारी गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ युवा भाजपा नेता मनीष सिंगला ने बतौर मुख्यअतिथि किया। ज्ञान यज्ञ के आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यअतिथि सिंगला को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर कथा वाचक स्वामी पवन कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि ईर्ष्या का जवाब कभी भी ईर्ष्या से नहीं देना चाहिए बल्कि उसका जवाब प्रेमभाव से दें। ऐसा करने से आपका दिल और दिमाग शांत रहेगा। कभी भी ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जिससे किसी का दिल आहत हो। किसी की निंदा या चुगली भी नहीं करनी चाहिए। अपने कीमती समय में से कुछ समय निकाल कर अपने ईष्ट देवी देवता की पूजा और मनन अवश्य करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...