बड़ागुढ़ा | गांव आनंदगढ़़ में मंदिर की जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा गया। जिसमें दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति को चोट आई है। दोनों पक्षों ने ही एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। गांव आनंदगढ में मंदिर की विवादित भूमि पर पुजारी के बेटे बलराम, भीष्म व श्रीराम बिजाई करने गए थे। बलराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग खेत में आए और उन पर हमला कर दिया, जिससे श्रीराम को चोटें आई हैं। घायल श्रीराम को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हुई है, जबकि कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते खेत में बिजाई करने पर रोक लगी हुई है। थाना प्रभारी अनिल सोढी ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है, दोनों पक्षों को बुलाया गया है, जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।