पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भुगतान से पहले नवनिर्मित सड़क की जांच, सैंपल लिए

भुगतान से पहले नवनिर्मित सड़क की जांच, सैंपल लिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | शहर के परशुराम चौक से बरनाला रोड स्थित बाल भवन तक बनी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसलिए भुगतान से पहले सोमवार काे पीडब्लूडी के अधिकारियों की टीम ने नवनिर्मित सड़क की जांच की। साथ ही कोर मशीन की सहायता से सड़क का सैंपल भी लिया। सोमवार सुबह पीडब्लूडी की आेर से एसडीआे गुरचरण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बाल भवन के पास सड़क की जांच की। इस दौरान कोर ड्रिल मशीन की सहायता से सड़क में गड्ढा कर देखा गया कि यह सड़क कितना दबाव सहन कर सकती है। इतना ही नहीं सड़क के मैटीरियल का सैंपल भी लिया। इतना ही सड़क पर तीन अलग-अलग जगह से सैंपल लिए गए। अब इसकी जांच की जाएगी। उसके बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...