पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिछले साल के मुकाबले 2 फीसदी गिरा सिरसा का रिजल्ट

पिछले साल के मुकाबले 2 फीसदी गिरा सिरसा का रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले 2 प्रतिशत गिर गया। पिछली बार जहां एक ओर 70.8 प्रतिशत 12वीं का परिणाम रहा था वहीं दूसरी आेर इस बार सिरसा जिला का परीक्षा परिणाम 68.10 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कियां लड़कों से आगे रही।

सिरसा जिला से कुल 9521 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में बैठे। इनमें 6481 विद्यार्थी पास हो पाए। इस परीक्षा में 5002 लड़के बैठे थे जिसमें से 3072 ही पास हो पाए। इसी प्रकार 4519 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई जिसमें से 3412 लड़कियां पास हुई। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। लेकिन अब शिक्षा बोर्ड की ओर से गजट आना बंद हो गया है।

शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में आर्ट्स में जसविंद्र रहा कॉमर्स संकाय में टॉपर तो अंकिता रही विज्ञान संकाय में टॉपर

कुत्ताबढ़ के स्कूल की छात्रा मधु अपने स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों के साथ।

टीवी, मोबाइल से दूर रहकर सेल्फ स्टडी से किया आर्ट्स में जिला टॉप

जिले के गांव कुत्ताबढ़ स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा मधु ने आर्ट्स संकाय में 500 में से 479 अंक यानी 95.8 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया है। पिता मंदिर के पुजारी है इसलिए इनकम अधिक ना होने के कारण घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। प्राइवेट स्कूल की फीस नहीं थी तो राजकीय विद्यालय में पढ़ी। ट्यूशन की भी गुंजाइश नजर नहीं आई तो सेल्फ स्टडी पर जोर दिया। मधु बताती है कि सुबह साढ़े 3 बजे उठकर पढ़ना शुरू किया। मोबाइल-टीवी से भी दूर रहकर मधु ने जिला टॉपर रहने की उपलब्ध हासिल की।

साइंस संकाय में टॉपर अंकिता को सम्मानित करते शिक्षक।

8 घंटे की सेल्फ स्टडी से साइंस टॉपर बनी अंकिता

जिले के गांव भुर्टवाला स्थित ग्रामीण प्रगति सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा अंकिता ने 483 अंक लेकर साइंस संकाय में जिला में प्रथम स्थान हासिल किया है। अपनी सफलता का मूलमंत्र अंकिता बताती है कि उसे जो भी स्कूल में पढ़ाया जाता, वह घर आकर उसे रिपीट करती। साथ ही वह दिन भर में 8 घंटे की सेल्फ स्टडी करती थी। अंकिता ने बताया कि वह पूरी तल्लीनता से पढ़ाई करती थी। इस उपलब्धि का श्रेय अंकिता ने परिवार और स्कूल स्टाफ को दिया।

खबरें और भी हैं...