पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा के दौरान अभद्र व्यवहार करने के आराेप

परीक्षा के दौरान अभद्र व्यवहार करने के आराेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की ओर से संचालित परीक्षाओं के दौरान शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज में विवाद हो गया। एमए पंजाबी के परीक्षार्थियों के साथ ड्यूटी सुपरवाइजर की बहस हो गई। इस पर परीक्षार्थियों ने प्रिंसिपल को शिकायत भेजकर प्राध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हुआ यूं कि राजकीय नेशनल कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थी। इस दौरान एमए पंजाबी के विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे लेकिन उनकी किसी बात को लेकर ड्यूटी सुपरवाइजर हिंदी के प्राध्यापक से बहस हो गई। विद्यार्थियों का आरोप है कि इस दाैरान ड्यूटीरत सुपरवाइजर हिंदी के प्राध्यापक रमेश कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। परीक्षा समाप्ति पर विद्यार्थियों ने प्राध्यापक के खिलाफ शिकायत लिखी और प्रिंसिपल के पास गए। लेकिन कार्यालय में न प्रिंसिपल मिले और ना ही अन्य अधिकारी। इस पर विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत प्रिंसिपल ऑफिस में लगी शिकायत पेटिका में डाल दी।

प्राध्यापक की शिकायत करते विद्यार्थी।

कोई बहस नहीं हुई

मेरी परीक्षा ड्यूटी तो है लेकिन परीक्षार्थियों के साथ इस तरह की कोई बहस बाजी नहीं हुई। विद्यार्थियों द्वारा शिकायत दिए जाने की सूचना भी नहीं है।’’ -रमेश कुमार, ड्यूटी सुपरवाइजर

दोनों पक्षाें से करेंगे बात

विद्यार्थियों द्वारा इस तरह की शिकायत दिए जाने की जानकारी मुझे नहीं है। फिर भी जैसा आप बता रहे हैं कि विद्यार्थियों ने शिकायत पेटी में अपनी शिकायत भेजी है तो उसे खुलवाकर देखेंगे। दोनों पक्षों से बात करके ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा।’’ -डॉ. केएल गुप्ता, कार्यकारी प्रिंसिपल, राजकीय नेशनल कॉलेज

खबरें और भी हैं...