पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में हत्या : मोबाइल पर धमकी देकर मजदूर रवि को दुकान से बाहर बुलाया और चाकुओं से गोद डाला

मंडी में हत्या : मोबाइल पर धमकी देकर मजदूर रवि को दुकान से बाहर बुलाया और चाकुओं से गोद डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाज मंडी में दुकान नंबर 25 के सामने पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे सात बदमाशों ने एक मंडी मजदूर रवि पर प्रहार कर चाकुओं से गोदते हुए उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। इतना ही नहीं फरार होने से पहले रवि को बचाने आए उसके तेजेंद्र सिंह पर भी बदमाशों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया।

इस वारदात को लेकर शनिवार सुबह दस बजे मृतक के परिजनों और अन्य समर्थित लोगों ने शिव चौक पर मृतक के शव को सड़क पर रख यातायात जाम करने का प्रयास करते हुए खूब बवाल करने का प्रयास भी किया। लेकिन इस बीच भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुनील बमनिया और पुलिस ने हस्तक्षेप कर उनको समझाया और यातायात जाम नहीं होने दिया। स्थित का जायजा लेने के लिए एसपी हामिद अख्तर भी नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। उनके साथ सिटी थाना प्रभारी अमित बैनीवाल व अन्य पुलिस कर्मचारी भी थे। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई शिव कुमार उर्फ शिवा की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

अनाजमंडी में मर्डर के बाद नागरिक अस्पताल में रवि के परिजनों से मिलते पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ।

पहले भी एक भाई पर बदमाशों ने किया था हमला, फट गई थी दिमाग की नस

हम अनाज मंडी के साथ लगते इंद्रपुरी मोहल्ले में रहते हैं। हम अपने पिता तेजेंद्र सिंह के तीन बेटे हैं जिनमें से छोटे भाई रवि की हत्या रात को सात बदमाशों ने कर दी। एक भाई कालू पर भी दो महीने पहले इन्हीं बदमाशों ने हमला किया था जिससे उसके दिमाग की नस फट गई और वह अभी भी असंतुलित है। तीनों भाई अनाज मंडी में मजदूरी का काम करते हैं। हत्यारों में दो हत्यारे भी मंडी मजदूर ही हैं जबकि शेष नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। मेरा भाई रवि और पिता तेजेंद्र शुक्रवार शाम से ही अनाज मंडी में ही थे। मैं उनको रात दस बजे खाना देकर घर आया ही था कि कुछ देर बाद ही सूचना मिली की रवि और पिता तेजेंद्र पर कुछ बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया है। बदमाश तीन बाइक पर सवार थे। इस वारदात से पहले बदमाश रवि को कभी फेसबुक अकाउंट पर तो कभी मोबाइल के जरिए फोन कर धमकियां देते रहे हैं। हत्या करने से पहले भी रवि को फोन कर दुकान से बाहर सड़क पर बुलाया और फिर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। पिता तेजेंद्र ने रवि को बचाव करने का प्रयास किया तो उन पर भी चाकुओं से हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो हमलावर फरार हो गए। कुछ लोगों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। -(जैसा कि मृतक रवि के भाई शिव कुमार उर्फ शिवा ने बताया)

अनाजमंडी में वह दुकान जहां मजदूर रवि की हत्या हुई।

सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि वारदात की घटना जहां हुई है वह एरिया जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी के तहत आता है। पुलिस ने मृतक रवि के भाई शिव कुमार उर्फ शिवा की शिकायत के आधार पर सात लोगों बंटी, शालू, कालू, गोरु, कालू का पिता व दो अन्यों के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस गश्त फिर सवालों के घेरे में

मजदूर रवि की हत्या की वारदात ने अनाज मंडी एरिया में पुलिस गश्त की कार्यशैली को एक बार फिर से सवालों के घेरे में ले लिया है। बीते माह जिस दिन नए एसपी के तौर पर हामिद अख्तर ने कार्यभार संभाला था, उसी वक्त दिनदहाड़े अनाज मंडी एरिया के पास ही एक मुनीम के साथ बदमाशों ने लूटमार की थी। उसके बाद एसपी के कड़े निर्देशानुसार अनाज मंडी एरिया में दो पीसीआर चौबीसों घंटे तैनात भी रहने लगी। एक पीसीआर जनता भवन रोड पर तो दूसरी पीसीआर अनाज मंडी रोड पर। इस बार भी मंडी एरिया में तैनात पीसीआर को इस वारदात की भनक तक भी क्यों नहीं लगी ? भनक लगी तो पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने क्या तीर मार लिया ?

खबरें और भी हैं...