पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जागरूकता के साथ हाेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

जागरूकता के साथ हाेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पुलिस की ओर से रविवार को सुबह 5 से 8 बजे तक आयोजित किए जाने वाले राहगीरी कार्यक्रम में शहरवासियों का जुनून उमड़ेगा। कार्यक्रम के जरिए जहां सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश दिया जाएगा वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए स्वस्थ मनोरंजन करते हुए प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

राहगीरी कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला सेशन जज डॉ. आरएन भारती होंगे जबकि डीसी प्रभजोत सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। एसपी हामिद अख्तर के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में आमजन को नशा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले के विभिन्न क्लबों, युवा क्लबों, कॉलेजों और स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं यातायात पुलिस की ओर से यातायात नियमों से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि महिला पुलिस महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करेंगी। एसपी हामिद अख्तर ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगा पुलिस की राहगीरी कार्यक्रम

यह है राहगीरी

दरअसल, राहगीरी कार्यक्रम एक ऐसा प्लेटफार्म होता है, जहां खुली सड़क पर लोग अपना हुनर दिखा सकते हैं। इसके लिए रविवार का दिन ही चुना जाता है ताकि लोगों को आॅफिस, स्कूल या अन्य किसी काम पर जाने की जल्दबाजी न हो। कार्यक्रम में सड़क पर ही डांस, नाटक, पेंटिंग, स्केटिंग, क्रिकेट, योगा या इसी तरह की अन्य गतिविधियां होती हैं।

रूट रहेगा डाइवर्ट

राहगीरी कार्यक्रम संडे को सुबह 5 से 8 बजे तक शहर की बरनाला रोड पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के अलावा भूमण शाह चौक से पंचायत भवन के पास हुडा चौक तक की सड़क पर भी किया जाएगा। इसलिए जब तक यह कार्यक्रम होगा तब तक इस सड़क पर भूमण शाह चौक से पंचायत भवन हुडा चौक तक की सड़क पर रूट को डाइवर्ट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...