आश-टे-डू एसोसिएशन की ओर से शहर की चोपड़ा वाली गली स्थित मुल्तानी धर्मशाला में इंडियन कल्चरल योगिक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आश-टे-डू एसोसिएशन के जिला प्रधान भूपेश मेहता ने किया।
एसोसिएशन की सचिव अनिता सैनी ने जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के विभिन्न आयु और भार वर्गों में करीब 150 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी। भूपेश मेहता ने कहा कि वर्तमान में सुरक्षा के दांव पेंच बेहद आवश्यक हैं क्योंकि जिस प्रकार का माहौल युवतियों की सुरक्षा के लिए पैदा हो गया है, उसमें स्वयं की सुरक्षा के लिए ये दांव पेंच वे जरूर सीखें। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपने स्तर पर बच्चों को सुरक्षात्मक दांव पेंच सिखलाने में अहम भूमिका निभा रही है।यही कारण है कि एसोसिएशन के बैनर तले सिरसा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सिरसा और हरियाणा का नाम चमका रहे हैं। इस अवसर पर आश-टे-डू एसोसिएशन की सचिव अनीता सैनी, रामेश्वर, ललित सैनी, मीनाक्षी कांत, राहुल सिंह, प्रियंका, मीनाक्षी, रोहित, राकेश वाल्मीकि, रामर| इंदौरा, अशोक पोपली, प्रदीप बाजेकां, कृष्णलाल अरोड़ा, धर्मवीर फ्रंड, प्रेम सैनी व भगत सिंह युवा ब्रिगेड के पदाधिकारी मौजूद थे।
सिरसा। हरियाणा आश-टे-डू एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते मुख्यअतिथि भूपेश मेहता।