सिरसा | वार्ड 30 में स्थित पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी के मारुति पार्क में वार्ड की नगर पार्षद रेणु बाला की अध्यक्षता में आयोजित किए गए शिविर की शुरुआत हरियाणा महिला एवं बाल विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि की। शिविर में योग शिक्षक सुरेश तायल और सहायक योग शिक्षक सुशील गर्ग ने योग साधकों को विभिन्न प्रकार के योगासन करने के तरीके बताए। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. भीमसेन शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह निरंकारी, अनिल मंत्री, राजीव चांडक, प्रेमलता, अनु, रजनी सहित अन्य योग साधक भी थे।