गांव गोसाइयाना में चिंकारा हिरण के शिकार मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दोनों केे खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव गोसाइयाना से वन्य जीव रक्षा विभाग की ओर से हिरण को मारने के आरोप में पकड़े गए राजस्थान निवासी दो व्यक्ति महावीर पुत्र रत्तन सिंह निवासी मोहल्ला राजपुरिया, राजगढ़ राजस्थान व उसका साथी कृष्ण कुमार पुत्र हरफूल को 7 मई को गिरफ्तार किया था। दोनों 8 मई क अलसुबह विभागीय अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गए। वन्य जीवन रक्षा विभाग ने आरोपियों के फरार होने की सूचना शहर पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों की तलाश में काफी स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान दोनों को नहर कॉलोनी के समीप से काबू कर लिया। पिछले दिनों गांव गोसाइयाना की पर्यावरण एवं वन्य जीव रक्षा बिश्नोई सभा ने विभागीय सहायता से दोनों व्यक्तियों को हिरण का शिकार करने के मामले में पकड़ा था।