पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार दें: मेहंदीरत्ता

शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार दें: मेहंदीरत्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण देने वाली संस्था सहोदय की ओर से आयोजित कार्यशाला में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जिला के 15 विद्यालयों के 150 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रशिक्षिका मेहंदीरत्ता गोदारा विशेष रूप से उपस्थित हुई।

मास्टर ट्रेनर मेहंदीरत्ता ने शिक्षकों को बताया कि आज के युग में किस प्रकार शिक्षा देनी है और पढ़ाने की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को एकाग्रचित होकर मनोभाव से विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनना सिखाएं। उन्होंने कक्षा प्रबंधन के टिप्स भी शिक्षकों को बताए। इसके अलावा आधुनिक शिक्षा प्रणाली के प्रति भी शिक्षकों को जागरूक किया। उन्होंने सीबीएसई की शिक्षा प्रणाली को सबसे उत्तम बताया। इस दौरान शिक्षकों ने मेहंदीरत्ता से शिक्षा प्रणाली के बारे में सवाल पूछे।

शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को दिए टिप्स, सीबीएसई के 15 स्कूलों के 150 शिक्षकों ने लिया भाग

विवेकानंद स्कूल के सभागार में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की कार्यशाला में प्रशिक्षण देती सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रशिक्षिका मेहंदीरत्ता गोदारा।

आज के युग के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा दें

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि शिक्षकों को आज के युग के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. यज्ञदत्त वर्मा थे जबकि जबकि खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मेहता व सेवानिवृत्त उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेे।

संस्था ने जताया आभार, सम्मानित भी किया

सहोदय संस्था के प्रधान राम सिंह यादव ने सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सहोदय संस्था पूरे देश में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देती है और कार्यशाला आयोजित कर शिक्षकों को आज की आधुनिक शिक्षा प्रणाली के बारे में अवगत करवाती है। इस अवसर पर विवेकानंद विद्यालय की प्राचार्या अनीता यादव, महाराजा अग्रसेन स्कूल की प्राचार्या पूनम खुर्सीजा, कमला मांटेसरी स्कूल की प्राचार्या मंजु अग्निहोत्री, सावन स्कूल के प्रबंधक अनुराग खुराना, विवेकानंद स्कूल के प्रबंध निदेशक सर्वोत्तम शर्मा, सचिव विवेक यादव आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...