पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर साढ़े 10 लाख रुपये निकालने वाले सरपंच पर दर्ज होगा केस

ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर साढ़े 10 लाख रुपये निकालने वाले सरपंच पर दर्ज होगा केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब आठ महीने पहले ही बहाल हुआ रंगड़ी खेड़ा का सरपंच चंद्रशेखर घोटिया एक बार फिर गांव के विकास के लिए आई राशि को डकारने के मामले में फंस गया।

आरोप के मुताबिक सरपंच ने चेक पर ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से साढ़े 10 लाख रुपये की राशि निकलवाई है। । इतना ही नहीं सरपंच पर इस राशि को सुरक्षित तरीके डकारने के लिए फर्जी विकास कार्य भी कागजों में दिखाने के भी आरोप लगे हैं।। ग्राम सचिव ने इस मामले की रिपोर्ट बीडीपीओ सिरसा को दी। उसके बाद मामला डीसी प्रभजोत सिंह के संज्ञान में आया। डीसी ने तुरंत इस मामले में सरपंच चंद्रशेखर पर कार्रवाई करवाने के आदेश जारी किए। डीडीपीईओ प्रीतपाल सिंह ने इस कार्रवाई का नोटिस भी सरपंच को जारी कर दिया है। इस मामले की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवा दी गई है। अब पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू करेगी। डीडीपीईओ प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गांव रंगड़ीखेड़ा का सरपंच चंद्रशेखर घोटिया ने चैक पर पहले खुद के साइन किए उसके बाद ग्राम सचिव कालूराम के साइन की कॉपी की। सरपंच ने धोखाधड़ी से 10 लाख 56 हजार रुपये की राशि जो गांव में खर्च होनी थी वो फर्जी तरीके से निकाल कर प्रयोग कर डाली। ग्राम सचिव कालूराम ने पूछा तो मैनेजर ने बताया कि गांव का सरपंच आया था। उसने चेक से यह राशि निकलवाई है।

आरोप बेबुनियाद : सरपंच

मैने कोई राशि इस प्रकार से नहीं निकलवाई है। गांव में गलियां बन रही है। उसके लिए राशि जरूर निकलवाई है। रही बात फर्जी हस्ताक्षर करने की। इस मामले में तो बिल्कुल ही सच्चाई नहीं है। मुझे कोई नोटिस भी नहीं मिला है।\\\'\\\' -चंद्रशेखर घोटिया, सरपंच, रंगड़ीखेड़ा

खबरें और भी हैं...