पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक महीने पहले ही दिया गया था नया ठेका

एक महीने पहले ही दिया गया था नया ठेका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉन्फैड की ओर से हाल ही में ढुलाई का ठेका वर्ष 2018-19 के लिए किया गया था। एक माह के भीतर ही यह व्यवधान पैदा हो गया है। जिसका सीधा असर डिपू होल्डरों पर पड़ेगा। उन्हें राशन के लिए अब स्वयं के साधन से राशन ले जाना पड़ेगा। विभाग के गोदाम से गांवों में डिपू तक राशन ले जाना काफी खर्चीला भी साबित होगा। सिरसा में ढुलाई कार्य पहले भी प्रभावित हुआ था। डिपू होल्डरों को पिछले सत्र में भी परेशानी झेलनी पड़ी थी। मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। अब नए वित्त वर्ष में ठेका होने से डिपू होल्डरों ने राहत की सांस ली थी लेकिन एक माह के भीतर ही ठेका रद्द होने से स्थिति जस की तस बन गई है। अब डीएफएससी अशोक बंसल ने विभाग के डायरेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखने की बात कही है। जिसमें चार जिलों की तरह ही सिरसा जिला का ठेका बरकरार रखने की बात कही गई है। अगर विभाग यह आदेश नहीं मानता है तो अगले 15 दिन में ई टेंडर प्रक्रिया के तहत आवेदन दोबारा मांगे जाएंगे। तब तक डिपो होल्डर खुद ही राशन उठाएंगे। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश में कई जिलों में ठेके के रेट काफी ऊंचे चले गए थे। जिस कारण विभाग ने दोबारा टेंडर करने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...