पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में डिपुओं पर राशन पहुंचाने का ठेका रद्द, 570 डिपो होल्डरों को गोदाम से खुद उठाना पड़ेगा राशन

जिले में डिपुओं पर राशन पहुंचाने का ठेका रद्द, 570 डिपो होल्डरों को गोदाम से खुद उठाना पड़ेगा राशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला में गरीब परिवारों के लिए जारी होने वाले राशन को उठाने के लिए दिया गया ट्रांसपोर्ट का ठेका खाद्य आपूर्ति विभाग ने अचानक रद्द कर दिया है। विभाग ने यह फैसला प्रदेश सतर पर लिया है। केवल चार जिलों को छोड़कर सभी जिलों का ट्रांसपोर्ट ठेका अब नए सिरे से करने का ऐलान किया गया है।

इस आदेश की प्रति मिलते ही सिरसा में ट्रांसपोर्ट के ठेकेदार ने अपना काम बीच में ही बंद कर दिया है। अब मई माह का भी राशन गोदामों में ही अटक गया है। ठेकेदार का तर्क है कि जब ठेका ही कैंसिल हो गया है तो वह उठान क्यों करें। एकाएक विभाग की ओर से लिए गए फैसले से स्थानीय विभाग के अधिकारियों और डिपो होल्डरों के लिए राशन का उठान करवाने के लिए संकट खड़ा हो गया है। अभी तक ठेकेदार ने केवल मई महीने की गेहूं ही डिपुओं तक पहुंचाई थी। जबकि चीनी और सरसों का तेल अभी भी गोदाम में ही पड़ा है। इसलिए जिले के 570 के करीब डिपो होल्डरों के आगे परेशानी खड़ी हो गई है।

खबरें और भी हैं...