पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड पार्षद की गैर मौजूदगी में निर्माण शुरू करने का विरोध

वार्ड पार्षद की गैर मौजूदगी में निर्माण शुरू करने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला सहगल की ओर से वार्ड नंबर 2 में तीन गलियों के निर्माण के लिए रखे गए नींव पत्थर को लेकर शुक्रवार को वार्ड की भाजपा समर्थित पार्षद सुनीता बिश्नोई ने ही विरोध जताना शुरू कर दिया। उनके इस विरोध के सुर में सुर मिलाते हुए अन्य 16 वार्डों के पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया। जिससे नगर परिषद चेयरपर्सन के ऑफिस में करीब डेढ़ घंटे तक इसी मुद्दे को लेकर बवाल के साथ-साथ गहन मंथन भी हुआ। इस मंथन की वजह से फिलहाल वार्ड 2 में गली निर्माण कार्य नींव पत्थर रखे जाने के बावजूद शुरू नहीं हो सका है।

अंत में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया। निंदा प्रस्ताव में लिखा गया कि 16 पार्षद एकत्र होकर नगर परिषद की चेयरपर्सन के आने का इंतजार उनके ही ऑफिस में किया लेकिन चेयरपर्सन ऑफिस नहीं आई। इस पर सभी उपस्थित पार्षदों ने रोष व्यक्त करते हुए निंदा की और निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी किए। इस मौके पर मौजूद ठेकेदार विजय झूंथरा ने कहा कि नगर परिषद की चेयरपर्सन की ओर से उनको यह हिदायत दी गई है कि उसी गली का ही निर्माण करना है जिसका शिलान्यास चेयरपर्सन करे। ठेकेदार ने एक बारगी तो यह भी कह दिया कि चेयरपर्सन ने यह भी कहा है कि अगर चेयरपर्सन के आदेश बगैर किसी गली का निर्माण किया तो उसकी पेमेंट नहीं करने दी जाएगी। लेकिन बाद में ठेकेदार इस बात से मुकरते हुए बोला कि चेयरपर्सन ने यह कहा है कि जिस गली का वे शिलान्यास करें उसी का ही निर्माण किया जाए। ठेकेदार की इस बात को सुन कर विभिन्न वार्डों से आए पार्षदों ने नगर परिषद चेयरपर्सन के ऑफिस में आपातकालीन मीटिंग की। मीटिंग के दौरान वार्ड 2 की पार्षद सुनीता बिश्नोई ने नगर परिषद चेयरपर्सन शीला सहगल को फोन के जरिए मीटिंग में आने को कहा ताकि गली निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके। लेकिन शीला सहगल ने पलट कर जवाब दे दिया कि वे फिलहाल अकेली हैं इसलिए आ नहीं सकती। यह सुनकर मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे नगर परिषद के वाइस चेयरमैन रणधीर सिंह के अलावा मौजूद अन्य पार्षद मनोज मकानी, रीना सेठी, रेणु बरोड़, रेखा सुखरालिया, सुनीता बिश्नोई, राजेश गुर्जर, रोहतास वर्मा और पार्षद प्रतिनिधियों अमित सोनी, राजेश शर्मा, दौलतराम सुखरालिया आिद मौजूद थे।

पार्षद और चेयरपर्सन की सहमति जरूरी होगी

ठेकेदार विजय झूंथरा ने कहा कि वार्ड 2 में गली निर्माण का कार्य अब तभी शुरू किया जाएगा जब इस बारे में वार्ड पार्षद और नगर परिषद की चेयरपर्सन की ओर से सहमति दी जाएगी।

वार्ड पार्षद को सूचित किया था

वार्ड 2 में तीन गलियों के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखे जाने से पहले वार्ड की पार्षद सुनीता बिश्नोई को सूचित किया गया था। उसे वार्ड 13 की पार्षद कौशल्या वर्मा ने भी फोन किया था। कुछ वार्डवासी और ठेकेदार विजय झूंथरा भी पार्षद को बुलाने के लिए उसके घर भी गए थे। उस वक्त पार्षद सुनीता बिश्नोई घर पर ही थी और फोन के जरिए बताया था कि वह फिलहाल नहीं आ सकती क्योंकि मैं किसी अन्य काम में व्यस्त हूं। नींव पत्थर रखे जाने का कार्यक्रम पहले सुबह पौने 12 बजे रखा गया था। लेकिन जब वार्ड पार्षद उस वक्त नहीं आई तो नींव पत्थर रखने का समय में बदलाव कर शाम 3.30 बजे किया फिर भी वार्ड पार्षद नहीं आई। इसलिए तय कार्यक्रम के अनुसार नींव पत्थर रख दिया।’’ -शीला सहगल, चेयरपर्सन, नगर परिषद, सिरसा

मैं किसी काम में बिजी थी : पार्षद

जिस वक्त मेरे वार्ड नंबर 2 में तीन गलियों के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा गया उस वक्त में किसी अन्य जरूरी कार्यवश बिजी थी। जब मेरे पास चेयरपर्सन की ओर से फोन आया तो मैंने बोल दिया था कि किसी अन्य दिन नींव पत्थर रखने का कार्यक्रम तय कर लें। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि नींव पत्थर रख दिया। मेरे ही वार्ड में मेरी ही मौजूदगी के बगैर नींव पत्थर रख कर चेयरपर्सन ने गलत परंपरा की शुरुआत की है जो किसी असहनीय है। गलियों का निर्माण शुरू कराने से पहले उन गलियों में यह भी देखना जरूरी है कि वहां सीवरेज लाइन और वाटर पाइप लाइनें बिछाई जा चुकी हैं या नहीं। ’’ -सुनीता बिश्नोई, पार्षद, वार्ड 2, सिरसा

वार्ड नंबर 2 में पार्षद की मौजूदगी के बगैर नींव पत्थर रखे जाने का विरोध करते पार्षद।

खबरें और भी हैं...