पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसे में मजदूर की दो बेटियों की मौत, बेटा घायल

सड़क हादसे में मजदूर की दो बेटियों की मौत, बेटा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क हादसे में मजदूर की दो बेटियों की मौत, बेटा घायल

चौपटा | गांव नेजियाखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक लड़का घायल हो गया। मूलरूप से गांव दड़बाकलां निवासी पांडू जो वर्तमान में आदर्श कॉलोनी बरनाला रोड सिरसा में परिवार के साथ रहता है। पांडू अपने परिवार के लोगों के साथ सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। गुरुवार शाम को पांडू अपने परिवार के साथ चौपटा क्षेत्र से मजदूरी करके ठेकेदार की पिकअप गाड़ी में वापस घर लौट रहा था। रात को सामने आ रही लोहे के सरियों और अन्य सामान से लदी हुई पिकअप गाड़ी से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसमें पांडू की 20 वर्षीय बेटी सुमन व 18 वर्षीय लच्छा की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा विनोद घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...