रानियां | गांव हरिपुरा में एक किसान के खेत में पाइप डालते समय तीन मजदूर मिट्टी तले दब गए। गंभीर स्थिति में तुरंत ही ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया मगर उपरोक्त में से एक उपचाराधीन मजदूर कुलवंत सिंह की मौत हो गई। घटना के मुताबिक खेत में पाइप डालने वाले मजदूरों पर एकाएक खोदी गई मिट्टी गिर गई जिससे तीनों मजदूर उसके तले दब गए। मिट्टी तले दबने वाले मजदूरों में 22 वर्षीय जगदेव सिंह, 42 वर्षीय कुलवंत सिंह व 45 वर्षीय कश्मीर सिंह निवासी गांव भड़ोलियांवाली शामिल थे। मिट्टी से निकालने के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। उसी दौरान नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि शेष दोनों घायल मजदूरों का फिलहाल सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है।