पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए

चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया

भास्कर न्यूज | मुक्तसर

चेक पर फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से पैसे निकलवाने वाले लोगों पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों मे बलजोध सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह वासी मुक्तसर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है व उसके दो लड़के शादीशुदा है और वह गत 10 वर्ष से कनाडा में परिवार सहित रह रहा हैं। उसका बड़ा लड़का पुनविंदर सिंह जोकि परिवार सहित 26 मार्च 2018 से कनाडा गए हैं और मेरे बेटे पुनविंदर का खाता एचडीएफसी बैंक ब्रांच कोटकपूरा रोड में हैं।

उन्होंने बताया कि मेरे बेटे पुनविंदर सिंह के मोबाइल पर 11 मई को मैसेज आया कि आपके खाते से 2 लाख 98 हजार रुपए चेक के माध्यम से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। जिस पर उसके बाद बेटे ने 12 मई को मुझे इस संबंध में बताया। शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद था, जब 14 मई को पता किया तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि आपके खाते में एक चेक नंबर 401301 के माध्यम से 2 लाख 98 हजार रुपए एचडीएफसी ब्रांच रानियां जिला सिरसा जोकि मनप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह खाते में ट्रांसफर हुए हैं। आरोपी द्वारा 11 मई को एचडीएफसी बैंक ब्रांच रानियां में चेक 401301 अपने खाते में लगाया गया था। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि चेक बुक जो सीरिज 401301 से शुरू होती है मेरे लड़के पुनविंदर सिंह को नहीं मिली।

खबरें और भी हैं...