पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में उत्पन्न स्थिित पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

कर्नाटक में उत्पन्न स्थिित पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। कर्नाटक में येदियुरप्पा को सीएम के पद की शपथ दिलाने के विरोध में प्रदर्शन करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा व अन्य कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज| सिरसा

कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा को अल्पमत में होते हुए भी गैर कानूनी ढंग से मुख्यमंत्री की शपथ दिलाने व भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को दरहम बरहम करने के विरोध में जिला कांग्रेस पाटी द्वारा शुक्रवार को सुभाष चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता बेगू रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और वहां से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस प्रभारी जयपाल सिंह लाली व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा के नेतृत्व में बेगू रोड, परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, भगत सिंह चौक, रोडी बाजार से होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक कार्य का विरोध करते हुए सरकार विरोध नारे लगाए व न्याय की मांग की। सुभाष चौक पर संबोधित करते हुए जयपाल सिंह लाली व होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा जब से केंद्र में सत्तासीन हुई है तब से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त किए जाने कि साजिश हो रहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र को कुचल रहे है। जिसका उदाहरण पूर्व में गोवा, मेघालय आदि राज्यों में बिना बहुमत होते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से सरकारों का गठन किया और अब कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत न होते हुए भी संविधान को ताक पर रखते हुए वहां मुख्यमंत्री पद की शपथ येदियुरप्पा को दिला दी। इस सारे प्रकरण में कर्नाटक के राज्यपाल की भूमिका पूरी तरह से संविधान विरोधी है।

खबरें और भी हैं...