पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों की शिकायत पर कसा शिकंजा सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

विद्यार्थियों की शिकायत पर कसा शिकंजा सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में एजुकेशन डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने नियमित सफाई न होने की शिकायत की। इस पर सफाई कर्मचारी पर शिकंजा कसा तो नाराज सफाई कर्मचारियों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर दिया। साथ ही कर्मचारियों ने एक्सईएन को शिकायत भेजकर सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए।

हुआ यूं कि बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों नेहा, कोमल, ज्योति, प्रियंका, भारती, दीपिका, दीपाली ने विभागाध्यक्ष को शिकायत भेजकर कहा था कि उनके विभाग में नियमित सफाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि रूम नंबर 101 और 102 में गंदगी रहती है। इस पर सुपरवाइजर ने सफाई कर्मचारियों पर शिकंजा कसा। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को शाम 4 बजे के बाद सीडीएलयू के लघु सचिवालय की ओर बने गेट पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर पूर्णचंद सही ढंग से हाजिरी नहीं लगाता और कर्मचारियों को परेशान करता है। उन्होंने कहा कि काम करने के बावजूद कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगा दी जाती है।

उधर, सुपरवाइजर पूर्णचंद ने कहा कि कुछ समय पूर्व विद्यार्थियों ने शिकायत दी थी कि नियमित सफाई नहीं होती। इस पर मैंने सीडीएलयू प्रशासन के आदेश पर कर्मचारी को नियमित सफाई करने के आदेश दिए थे । इस पर ही सफाई कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...