पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों से बोले प्रो. गणेशी लाल, सीएम से करेंगे बात

सफाई कर्मियों से बोले प्रो. गणेशी लाल, सीएम से करेंगे बात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल रविवार को स्वयं हड़ताली सफाई कर्मचारियों से मिलने गए। उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से कहा कि वे अपनी मांगों के बारे में विस्तार से बताएं ताकि उन मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जा सके। हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान चंद्रशेखर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गणेशी लाल को मुख्य मांगों को बारे में जानकारी दी। बाद में चंद्रशेखर ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर 23 मई को चंडीगढ़ में आएंगे और उनसे विचार विमर्श करने के बाद सीएम सफाई कर्मचारियों की मांगों के बारे में निर्णय लेंगे। लेकिन चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल जारी रखी जाएगी। हड़ताली सफाई कर्मचारियों के उग्र तेवर देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। पुलिस प्रशासन को भनक लगी कि भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल जो पिछले कुछ दिनों से सिरसा से बाहर गए हुए थे वे संडे को आ गए हैं तो पुलिस प्रशासन ने एक पीसीआर उनके आवास के आगे एहतियात के तौर पर तैनात कर दी। इसके साथ ही कुछ अन्य पुलिस कर्मचारी भी उनके आवास पर तैनात कर दिए। यह इसलिए किया क्योंकि बीते हफ्ते हड़ताली सफाई कर्मचारी प्रो. गणेशी लाल से मिलने उनके आवास और ऑफिस में गए थे लेकिन उस दिन प्रो. गणेशी लाल उनको नहीं मिले थे।

भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हड़ताली सफाई कर्मचारियों की मांगों को सुना, सरकार तक बात पहुंचाने का दिया आश्वासन

हड़ताली सफाई कर्मचारियों को आश्वासन देते भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल।

कर्मचारी नेता ने दी चेतावनी

धरने का नेतृत्व कर रहे नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान चंद्रशेखर ने साफ तौर से गणेशी लाल से कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। मुख्य मांगों में सभी शहर स्थानीय निकाय संस्थाओं से ठेकाप्रथा बंद हो और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर उनको कम से कम 18 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाए।

खबरें और भी हैं...