पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसी को पकड़ा तो पुलिस पर बरसीं अवंतिका तंवर

कांग्रेसी को पकड़ा तो पुलिस पर बरसीं अवंतिका तंवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की बिश्नोई मार्केट स्थित एक दुकान में कुछ लोगों की ओर से जुआ खेलने की सूचना पर सीआईए पुलिस ने घर में दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया और दुकान में बैठे लोगों को जब पकड़कर बाहर लाने लगी तो एक व्यक्ति की बाजू के पास से शर्ट फट गई। इतने में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की प|ी अवंतिका मौके पर पहुंच गई। अवंतिका ने इसे पुलिस की गुंडागर्दी बताया और उन्हें खरी खरी सुनाई। अवंतिका ने कहा कि पुलिस जानबूझकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं राजू बजाज को टारगेट कर रही है। पहले भी इनके घर में छापा मारा गया था। पुलिस के पास कोई सर्च वारंट भी नहीं है। पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई है। वे पुलिस के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग करेंगी। इधर पुलिस के साथ विवाद को देखकर मार्केट में लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सीआईए पुलिस दबाव में आ गई और अपने कदम वापस खींचते हुए वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। पुलिस का कहना था कि ये लोग जुआ खेल रहे थे।

सिरसा। बिश्नोई मार्केट में दुकान में पुलिस की गाड़ी को घेरकर खड़े दुकानदार।

छापा मारते ही अवंतिका तंवर के पास गया फोन

बिश्नोई मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता राजू बजाज के घर जैसे ही सीआईए पुलिस ने छापा मारा। उसी समय किसी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की प|ी अवंतिका तंवर को सूचना दे दी। जब पुलिस कार्रवाई करने के लिए सबूत जुटा रही थी। उसी समय अवंतिका तंवर मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस की गाड़ी को घेरकर गुंडागर्दी और नाजायज रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता राजू को परेशान करने के आरोप लगाए गए। राजू बजाज ने आरोप लगाया कि सीआईए पुलिस के लोग जबरदस्ती घर में घुसे और उनका सोफा फाड़ दिया। सामान तोड़ दिया है। पुलिसकर्मी शराब पीए हुए थे। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल मौके पर पहुंचे उन्होंने मामले को शांत किया। मौके पर सीआईए पुलिस के पास कोई सर्च वारंट नहीं था। बाद में अपने बचाव के लिए पुलिस ने सर्च वारंट सोशल मीडिया पर जारी किया।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

दुकान में घुसकर युवक से मारपीट की घटना के बारे में बतातीं अंवतिका तंवर।

मामला शांत, नहीं मिली है कोई शिकायत

घर में छापेमारी को लेकर विवाद हुआ था। सीआईए पुलिस जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारने की बात कह रही थी। जबकि लोगों ने ऐसा कोई मामला नहीं होने की बात कही। मामला शांत हो गया है। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है।’’ -अमित बैनीवाल, शहर थाना प्रभारी

सीआईए के पास था वारंट जानबूझकर बना रहे दबाव

सीआईए पुलिस के पास सर्च वारंट था। जानबूझकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था। वारंट उन्होंने देखा ही नहीं। पुलिस ने सूचना के आधार पर वारंट सहित दबिश दी है। पुलिस पर लगाए सभी आरोप निराधार है।’’ -सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, एसपी कार्यालय

खबरें और भी हैं...