पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनाज मंडी में मजदूर की हत्या के मामले में दो आरोपी पकड़े

अनाज मंडी में मजदूर की हत्या के मामले में दो आरोपी पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर थाना पुलिस ने अनाज मंडी में शुक्रवार रात्रि हुए रवि हत्याकांड मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस मामले में 3 आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गत दिवस पुरानी रंजिश के चलते रवि पुत्र तेजेंद्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने रवि के पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया था। शहर थाना पुलिस की एक टीम ने इस मामले में सुशील पुत्र जगदीश व बंटी पुत्र कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कर रही है। यहां बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले रवि का बंटी के भाई के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद से उनकी रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार सुबह रवि को बंटी और उसके साथियों ने फेसबुक पर धमकी दी। रात को जब रवि अनाज मंडी में अपने पिता के साथ काम पर था। तभी मंडी में आए हमलावरों ने रवि और उसके पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया था।

खबरें और भी हैं...