शहर के भादरा बाजार में बीती 8 मई की रात को एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में शहर थाना पुलिस ने बचे हुए दोनों आरोपियों को वारदात में प्रयोग हुई जेन कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। अब पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यहां बता दें कि इस मामले में एक आरोपी तो 8 मई की रात को ही घटना स्थल पर ही पकड़ा गया था। जबकि तीन फरार हो गए थे। उसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा। अब रविवार को शहर थाना पुलिस ने बचे हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। रिमांड पर लेकर उनसे सोने की चेन बरामद की जाएगी।
चारों करते हैं नशा
पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी नशे के आदी है। पकड़े गए चारों आरोपियों में से तीन गांव थिराज के है। जबकि एक रोड़ी का रहने वाला है। ये सभी शराब का नशा करते हैं और जुआ खेलते है। जुआ खेलने के लिए पैसे की जरूरत थी। इसलिए थिराज निवासी गुरदित्ता ने बाजार में जाकर चेन स्नेचिंग का प्लान बनाया था। जिसमें गांव रोड़ी का अमन, थिराज के जगदीप और काला को भी शामिल किया गया। ये सभी 8 मई की शाम को जेन कार में सिरसा आए। उस समय भादरा बाजार की जैन स्कूल वाली गली निवासी सतीश की प|ी पिंकी अपनी सास लक्ष्मी देवी के साथ बाजार से रात्रि करीब 8 बजे वापस लौट रही थी। जब वह अपनी गली की तरफ मुड़ी तो दो युवक पीछे-पीछे चलने लगे और गले सोने की चेन झपटकर फरार हो गये। उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने गुरदित्ता नामक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया और खूब धुनाई कर दी। इसके बाद सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस आई आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ करके बाकी तीनों आरोपियों की पहचान की गई और अब एएसआई सतीश चावला की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।
शहर थाना पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश, झपटी गई चेन बरामद करने के लिए लेगी दोनों आरोपियों को रिमांड पर
शहर में लगातार हो रही हैं चेन झपटने की वारदातें
शहर में स्नैचिंग की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले खन्ना कॉलोनी में महिला की बालियां छीनी गई थी। उसके बाद भादरा बाजार में महिला से चेन स्नेचिंग हुई। उसके बाद नेहरू पार्क के पास शहर की गोमाता मंदिर वाली गली नजदीक शिव चौक निवासी महिला आशा रानी प|ी स्वर्गीय रमेश कुमार से बाइक पर तीन युवक बाली झपटकर फरार हो गए हैं। अभी ये वारदात ट्रेस हुई ही नहीं कि बरनाला रोड़ पर पर एमआईटीसी कॉलोनी की छात्रा सुप्रिया से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपट ले गए। उसके बाद गांव कंगनपुर की तीन बहनाें से पर्स छीन लिया गया। हालांकि लड़कियों ने बहादुरी से उन्हें दबोच लिया था। मगर पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिल रही है। पुलिस केवल सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मगर अभी तक गिरोह के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।