पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माधोसिंघाना गांव में पाइप लाइन के लिए खाई खोद रहे दो मजबूर दबे, एक की मौत, दूसरा घायल

माधोसिंघाना गांव में पाइप लाइन के लिए खाई खोद रहे दो मजबूर दबे, एक की मौत, दूसरा घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | गांव माधोसिंघाना में पाइप डालने के लिए खेत में खाई खोद रहे दो मजदूर दब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है। सोमवार सुबह परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। गांव माधोसिंघाना निवासी किसान राजीव अपने खेत में पानी के लिए पाइप लाइन डलवा रहा था। जेसीबी से खाई की खुदाई की जा रही थी। फतेहाबाद जिले के गांव बीरावदी के मजदूर सुरजीत और जग्गी भी इस दौरान खाई खोदने में लगे हुए थे। तभी उनके ऊपर मिट्टी ढह गई। वे खाई में दब गए। जिससे सुरजीत की मौके पर ही मौत गई जबकि जग्गी घायल हो गया।

खबरें और भी हैं...