गांव कंगनपुर में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जैसे ही परिजनों को घटना बारे पता चला तुरंत पुलिस को सूचना दी। कीर्तिनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गांव कंगनपुर निवासी 13 वर्षीय नाबालिगा ने रात को अपने घर में फांसी लगा ली।
जब काफी देर तक नाबालिगा अपनी चारपाई पर नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कमरे में देखा कि वह फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने परिजनों क के बयानों के आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।