हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की जिला इकाई की कार्यकारिणी गठित की गई है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र थोरी ने बताया कि गठित की गई कार्यकारिणी में संरक्षक के तौर पर सुशील शर्मा एवं सदीव सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष के तौर पर कुंदन झोरड़ को दायित्व दिया गया है।
जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान के तौर पर अभिमन्यु घोटिया चौटाला, बलवंत नैन, प्रदीप पारीक, हरभजन सिंह, गुरनाम सिंह, कृष्ण जैन, दयाराम चौटाला व राजकुमार मैहना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपप्रधान के तौर पर प्रवीण जैन, गुरदेव सिंह, राजेश जैन, अमित ग्रोवर, राजेश लाखलान, कुलदीप सिहाग, राजकुमार भाटिया, शीशपाल गोदारा, डॉ. सूर्य प्रकाश, भारतभूषण मित्तल व अमरीक सिंह को शामिल किया गया है। महासचिव के रूप में रणवीर सिंह की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि सचिव के तौर पर सुखमिंद्र सिंह विर्क, गुरतेज सिंह, सतबीर सिंह, नवीन सिंगला, परमिंद्रपाल सिंह, प्रवीण शर्मा, दर्शन सिंह, राजेंद्र, चंद्रप्रकाश को शामिल किया गया है। ऑडिटर की जिम्मेदारी जयसिंह थोरी को दी गई है। संगठन सचिव के तौर पर सुशील लाखलान, बेअंत सिंह, रविंद्र मोंगा, देश दीपक, रमेश गोयल, विनोद थाकन, केवल कुमार, हरजीत सिंह, सुभाष गोदारा व प्रह्लाद सिंह बेनीवाल को शामिल किया गया है। संगठन में मीडिया सचिव के तौर पर सुभाष पारीक, दीपक मोंगा, गौरव वर्मा, शुभकरण शर्मा व प्रेम कंबोज को नियुक्त किया गया है। लीगल सैल में अमित मनहर, गोपालकृष्ण शुक्ला व अंकुर छाबड़ा को स्थान दिया गया है। एकेडमिक सैल में नीरज पाहुजा, डॉ. मुकेश कुमार, प्रभात सरन व रोशनलाल को शामिल किया गया है। वूमेन सैल में सुपिंद्र कौर, आशा रानी, डॉ. ममता सिंह, प्रिया शर्मा, इंद्रजीत कौर, मंजु शर्मा, मीनू झोरड़, संतोष गोयल व बिंदिया को बतौर उपप्रधान नियुक्ति दी गई है।