सिरसा। आश-टे-डू प्रतियोगिता में विजेताआें के साथ मुख्य अतिथि भूपेश मेहता व अन्य।
मुल्तानी धर्मशाला में हुए टूर्नामेंट में 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया
भास्कर न्यूज| सिरसा
आश-टे-डू एसोसिएशन की ओर से शहर की चोपड़ा वाली गली स्थित मुल्तानी धर्मशाला में इंडियन कल्चरल योगिक मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सचिव अनिता सैनी की अध्यक्षता में हुए टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों व खेल अकादमी से 150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
इस दौरान माता हरकी देवी स्कूल टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान पर द फाइट क्लब व तृतीय स्थान पर द जीनियस स्कूल रानियां की टीम रही। विजेता तीनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भूपेश मेहता व टूर्नामेंट संयोजक एवं सचिव अनिता सैनी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से समय-समय पर इस तरह के टूर्नामेंट करवाए जाते है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को बेहतर मंच मिले। विजेता खिलाडिय़ों को शीघ्र ही एसोसिएशन के माध्यम से प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका भी दिया जाएगा। इस मौके पर दविंद्र मिगलानी, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड से कुलदीप सुथार, सीए दरवेश स्वामी, पीटीआई प्रियंका, मीनाक्षी, गुरप्रीत सिंह व रोहित कुमार, द फाइट क्लब से अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नेक्स्ट जैन स्पोर्ट्स एकेडमी से रामेश्वर, प्रदीप सचदेवा भी उपस्थित थे।