पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिवाइडरों पर लगे पौधों की करें देखभाल : डीसी

डिवाइडरों पर लगे पौधों की करें देखभाल : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला उपायुक्त प्रभजोत सिंह के दिशा निर्देशानुसार नगर परिषद व वन विभाग द्वारा शहर में विभिन्न सड़कों के बीच में बने डिवाइडरों पर लगे पौधों में पानी डाला गया ताकि इनका विकास हो सके।

नगर परिषद द्वारा आज डबवाली रोड़, बरनाला रोड, बेगू रोड, सिविल अस्पताल रोड व सर्कुलर रोड स्थित डिवाइडरों पर लगे पौधों में पानी किया गया। पौधों में पानी देने से इनका विकास होगा और वातावरण भी बेहतर बनेगा। इसके अतिरिक्त इन पौधो के बड़े होने से यातायात सुगम होता है तथा पर्यावरण को भी बनाए रखने में ये पौधे काफी सहायक सिद्ध होते हैं। उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि वे डिवाइडर में लगे पौधों को पानी देने के अलावा सड़कों के दोनों और लगे पौधों की भी देखभाल करते रहे और जरूरत के अनुसार उन्हें भी पानी देते रहे। इसके अलावा इन पौधों की समय समय पर छटाई भी करते रहें ताकि इनका और अच्छा विकास हो।

खबरें और भी हैं...