सिरसा | हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि आज नौकरियां मेरिट के आधार पर मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पारदर्शी शासन प्रदान किया है।
पिछली सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं लेकिन भाजपा का विधायक न होने के कारण भी लोगों के हित के लिए इस क्षेत्र में बिना भेद भाव किए समान विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। वह खारी सुरेरां में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कार्य सबका साथ-सबका विकास नीति के अनुरूप काम करवा रही है ताकि प्रदेश का हर वर्ग लाभांवित हो।