सिरसा | वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश मेहता ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। इस जीत को सुनिश्चित करने में सर्वोच्च न्यायालय और कर्नाटक की जनता का अहम योगदान है जिसके लिए उनका आभार जताया जाना आवश्यक है। वह रविवार को कपास मंडी स्थित अपने आवास पर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की जीत पर अपने कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू वितरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का घमंड चूर हुआ है।