सिरसा | सर्वकर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर विधायक मक्खन लाल सिंगला को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रधान धर्मवीर सिंह फौगाट व महासचिव सुभाष लांबा के नेतृत्व में विधायक मक्खन लाल सिंगला से मिलने पहुंचे। विधायक ने कर्मचारियों को उनकी मांगे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इसे प्रमुखता से विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया। भारत सरकार ने अंशदायी पेंशन योजना लागू की है, जिसे हरियाणा सरकार ने लागू कर दिया है लेकिन नई अंशदायी पेंशन योजना कर्मचारियों के हित की नहीं है।