थेहड़ खाली करो अभियान जारी है। अब तक प्रशासन ने 28 और मकान खाली करवा दिए हैं। इस प्रकार कुल 500 से अधिक मकान अभी तक खाली हो चुके हैं। अब इस मामले की सुनवाई 31 मई को हाईकोर्ट में होनी है। इसलिए प्रशासन अधिक से अधिक मकान उस समय तक खाली करवाने की कोशिश करेगा। हालांकि फिलहाल दो दिन से अभियान बंद है। अगले सप्ताह फिर शुरू होगा। प्रशासन की ओर से सरकार को इस संबंध में खाली हुए मकानों की रिपोर्ट सौंपनी है।
उसी के अाधार पर सरकार हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। यहां बता दें कि कई दशकों से थेहड़ पर बसे 2500 परिवारों को पिछली तारीख पर भी हाइकोर्ट से किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली थी।