सिरसा | जिला अदालत ने हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए एक दोषी को पांच साल की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार डबवाली के वार्ड 7 निवासी कृष्णा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 जुलाई 2016 को उसके पति पृथ्वी के साथ उसका पुत्र नीटा लड़ाई झगड़ा कर रहा था। उसी दौरान नीटा ने अपने पिता के सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की प|ी कृष्णा के बयान पर नीटा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने हत्या के मामले में नीटा को दोषी करार दिया। अदालत ने सजा का फैसला अपने पास सुरक्षित 17 मई तक सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को कोर्ट ने नीटा को पांच साल की सजा सुनाई है।