पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी कर्मचारियों व पैंशन धारकों का उपचार होगा सरकारी खर्च पर: डॉ. अंजनी अग्रवाल

सरकारी कर्मचारियों व पैंशन धारकों का उपचार होगा सरकारी खर्च पर: डॉ. अंजनी अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। मल्टी स्पेशलिस्टी संजीवनी अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कटिबद्ध है। आमतौर पर बीमारियों के उपचार हेतु सिरसा के लोगों को बडे शहरों की तरफ रूख करना पड़ता था, लेकिन संजीवनी अस्पताल ने बहुत कम समय में ऐसी पहचान बनाई है कि बड़े शहरों से भी लोग यहां उपचार हेतु आते है। अब खुशी की बात यह भी है कि संजीवनी अस्पताल को हरियाणा सरकार ने अपने पैनल में शामिल किया है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि 8 वर्ष पूर्व शहर में संजीवनी अस्पताल को स्थापित किया गया था और एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की बीमारियों का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। धीरे-धीरे अस्पताल ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ एक विशेष पहचान कायम की और महज आठ वर्षों में एनबीएच व हरियाणा सरकार के पैनल में शामिल हो गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों व उनके परिवार और पैंशन धारकों को सरकार द्वारा निर्धारित रेटों पर उपचार होगा। इसके अतिरिक्त मुख्यत: एक्सीडेंट, कैंसर स्टेज 3 व 4, ब्रेन हैमरेज, इलैक्ट्रोशन(बिजली शार्ट से जले हुए मरीज), कार्डिक एमरजेंसी इत्यादि के उपचार पर होने वाले खर्च का निर्वहन हरियाणा सरकार करेगी। इसी के साथ अस्पताल में सबसे बड़ा ट्रामा सैंटर स्थापित है और 24 घंटे एमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध है। इस मौके पर प्लास्टिक सर्जन डॉ. राजेश पुन्हानी, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. युविका गोयल, जनरल सर्जन एवं कैंस रोग विशेषज्ञ डॉ. रक्षित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार के पैनल में शामिल हुआ सिरसा का पहला अस्पताल संजीवनी अस्पताल

खबरें और भी हैं...