सिरसा | निर्माणाधीन बांके बिहारी गोशाला की ओर से हिसार रोड पर जीटीएम के सामने आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक पवन कृष्ण शास्त्री ने गौ सेवा के महत्व के बारे में बताया। गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास रहता है। जो व्यक्ति गौ सेवा कर लेता है, यकीनन वह सभी देवी देवताओं की पूजा कर लेता है और अपने जीवन को आनंदमयी बना लेता है। गौ सेवा से व्यक्ति रोग मुक्त भी हो जाता है। कथावाचक ने बताया कि 23 मई को कथा का समापन होगा।
श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गोसेवा का बताया महत्व