सिरसा | सिरसा के गीता भवन में भवन एवं संनिर्माण कामगार संघ हरियाणा से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भवन एवं संनिर्माण कामगार संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकु र मुख्यातिथि, प्रदेश सचिव ओपी मालिया व भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड हरियाणा के सदस्य रोहताश जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। सुरेंद्र ठाकुर ने मजदूरों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों व कर्मकारों की आॢथक स्थिति को सुधारने के लिए सहायता दी जा रही है। वहीं बैठक में रोहताश जांगड़ा ने कहा कि मजदूरों व कर्मकारों का श्रमिक पंजीकरण करवाया जा रहा है। कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न 22 योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला की भवन एवं संनिर्माण कामगार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी गठित की गई। इस कार्यकारिणी में कुलदीप कुमार को प्रधान, हंसराज, मनोज व जोनी को उपप्रधान, अमृतपाल को सह सचिव, पूनम को महासचिव, ओमप्रकाश को सलाहकार, लाल चंद को राज्य कार्यकारिणी सदस्य, प्रकाश कौर सदस्य, मंजू, सुरेंद्र कुमार, पूजा व रेणुबाला को सहसचिव चुना गया।