पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू से सचेत रहें, आतंकित नहीं: सुदेश

डेंगू से सचेत रहें, आतंकित नहीं: सुदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य निरीक्षक सुदेश कुमार ने विद्यार्थियों को डेंगू के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डेंगू बुखार मलेरिया व मौसमी बीमारियों से बचाव हेतू मच्छरों से बचना चाहिए। इसलिए दिन के समय में भी पूरी बाजू के कपड़े पहनें तथा खुले में सोएं। आवास, स्कूलों व होटलों आदि के पास गड्ढों में पानी को रुका नहीं रहने दें व रुके हुए पानी में लारवा नाशी या जला हुआ मोबिल डालें। यदि गड्ढों में रुके पानी की निकासी नहीं हो रही हो तो उसमें किसी लकड़ी या अन्य तरीके से पानी को हिला देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...