सिरसा | नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला सहगल ने गुरुवार को वार्ड 2 में तीन गलियों में सड़क निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा। उनके साथ वार्ड 13 की नगर पार्षद कौशल्या वर्मा और वार्ड 8 की पार्षद संगीता सचदेवा के अलावा वार्डवासी भी थे। नींव पत्थर रखने के बाद चेयरपर्सन शीला सहगल ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सिलसिलेवार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन की ओर से सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।