पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झोरड़राेही स्कूल में स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

झोरड़राेही स्कूल में स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय उच्च विद्यालय झोरड़राेही में स्टॉफ की कमी को लेकर छात्रों व उनके परिजनों ने स्कूल के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही डिप्टी डीईओ संत कुमार, बीईओ पवन सुथार, कुरंगावाली के मुख्याध्यापक वासुदेव शर्मा, व रोड़ी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छात्रों व अभिभावकों को समझाया लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। विद्यार्थियों ने सरकार व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली।

छात्रों ने कहा कि स्कूल में सिर्फ पीटीआई अध्यापक ही रैगुलर पद पर कार्यरत है जबकि दो गेस्ट टीचरों के अलावा 13 अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं जबकि स्कूल में 209 विद्यार्थी हैं। अभिभावकों ने कहा कि सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत अध्यापकों के तबादले के बाद स्कूल में कोई शिक्षक नहीं रहा। बार बार समझाने के बाद भी जब धरने से छात्र नहीं उठे तो कालांवाली के तहसीलदार छोटूराम भाकर मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उनके आश्वासन के बाद ही करीब साढ़े 4 घंटे बाद छात्र धरने से उठे। झोरडऱोही विद्यालय में टीचरों के स्वैच्छिक ऑनलाइन तबादले होने के बाद स्कूल के 210 छात्रों को भविष्य सिर्फ एक ही पीटीआई अध्यापक के हाथ में है, जबकि स्कूल में 2 गेस्ट टीचर हैं। गणित, अंग्रेजी, व विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के पद खाली हैं।

खबरें और भी हैं...