पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग को सभी बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा: चोपड़ा

योग को सभी बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा: चोपड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वो योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

वे गुरुवार को स्थानीय वार्ड नंबर 30 पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित योग शिविर का ज्योत प्रज्जवलित कर शुभारंभ करने के बाद उपस्थित योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर जगदीश चोपड़ा ने स्वयं भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी छुटकारा दिलाता है, जो रोजमर्रा की जिंदगी के लिए आवश्यक है। योग आसन और मुद्राएं तन और मन दोनों को क्रियाशील बनाए रखती हैं।

उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं क्योंकि योग के जरिए ही न केवल बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...