पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 6056 लाख रुपये से कराए विकास कार्य: डीसी

जिले में 6056 लाख रुपये से कराए विकास कार्य: डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमान हरियाणा सरकार के कार्यकाल में जनस्वास्थ्य विभाग सिरसा की ओर से लगभग 6056 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूरे करवाए गए। 5962.58 लाख रुपये की योजनाएं प्रगति पर हैं व 3327.45 लाख रुपये की योजनाएं प्रस्तावित हैं। डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि जिला में 327 गांव हैं इन गांवों में 224 गांवों को नहर आधारित जलघरों से पेयजल व शेष गांवों को नलकूप आधारित जलघरों से पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए 13 नए जलघरों का निर्माण करवाया गया जिस पर 1799.35 लाख रुपये की राशि खर्च हुई। इसी प्रकार 26 पुराने जलघरों की क्षमता बढ़ाने के कार्य पर 2087.85 लाख रुपये की खर्च की गई। उन्होंने बताया कि 12 गांवों में आरओ का पानी मुहैया करवाने पर 2.85 लाख रुपये खर्च किए गए।

स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण, नवीकरण पर खर्च होंगे 1 करोड़ से ज्यादा

सिरसा | डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि जिला सिरसा में सामान्य अस्पताल स्थित आयुष भवन के विस्तार व नई डिस्पेंसरी भवन और डिस्पेंसरियों के निर्माण, नवीकरण व मरम्मत आदि पर एक करोड़ 87 लाख 2 हजार 146 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन योजनाओं में अधिकतर पर कार्य पूरा किया जा चुका है व कुछ परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। डीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि स्थानीय नागरिक अस्पताल स्थित आयुष भवन का विस्तार एवं चार डिस्पेंसरियों की मरम्मत व दो गांवों में नए आयुष भवन का निर्माण करवाया गया है जिन पर 51 लाख 63 हजार 210 रुपये की धनराशि व्यय की है। गांव नरेलखेड़ा, कागदाना, मिट्‌ठी सुरेरां, मोडिय़ाखेड़ा में डिस्पेंसरियों की मरम्मत व गांव फतेहपुर वैदवाला व भरोखां में आयुष विभाग के नए भवन बनाए गए हैं। आयुष विभाग के गांव मंगाला, शेखुपुरिया व गदली राजपुताना में तीन नई आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व गांव बप्प व अलीकां में डिस्पेंसरियों की मरम्मत की जाएगी।

खबरें और भी हैं...