शहीद भगत सिंह ब्रिगेड सिरसा की कार्यकारिणी का गठन ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र सिंह संधू के विचार-विमर्श के उपरांत जिला प्रभारी सूबेसिंह चाहरवाला ने किया। 21 सदस्यों की इस कार्यकारिणी में मा. भूपसिंह लाखलाण को जिला प्रधान, गुरभेज सिंह ढिल्लों को वरिष्ठ उपप्रधान, धोतड़ के सरपंच विनोद कुमार, भीष्म आर्य, सेवानिवृत पंचायत अधिकारी धर्मपाल श्योराण, कंवरपुरा के सरपंच मुकेश लाखलाण को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। वहीं सुभाष कस्वां को महासचिव व रामप्रताप कासनिया को सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा ब्रह्मजीत सिंह कंग भावदीन, डॉ. भीम जांदू, ईश्वर मेहला, जगसीर मालवा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया कॉर्डिनेटर के रूप में मा. संदीप सैनी व कोषाध्यक्ष के रूप में भरोखां के सरपंच शीशपाल सुथार नियुक्त किया गया है। वहीं अनिल खिचड़ फूलकां को कार्यालय सचिव व राजेंद्र बैनीवाल भरोखां, महेंद्र बामल फरवांई, शुभराज सिंह भाटी, हनुमान पूनिया व विनोद काठपाल फरवांई खुर्द को कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में चुना गया है। सूबेसिंह चाहरवाला ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि जिले के हर गांव में शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जाए। इसके लिए भगत सिंह ब्रिगेड और युवा क्रांति सेना की तरफ से करीब आधा दर्जन गांवों में शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करवा चुकी है। इसके अलावा मई माह के अंतिम सप्ताह में जिले के करीब एक दर्जन गांवों में शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण करवाया जाएगा।
जिले के गांवों में प्रतिमाएं स्थापित करा रहा है संगठन