पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा काे सरकार बनाने का न्योता देने के िखलाफ प्रदर्शन

भाजपा काे सरकार बनाने का न्योता देने के िखलाफ प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता वाल्मीकि चौक पर एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदन गाबा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज चौहान ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल व भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस को पूर्ण समर्थन होने पर भी सरकार न बनाने देने व भाजपा को बहुमत न होने पर भी सरकार बनाने का न्यौता देकर इस नाटक को सीएम पद की शपथ दिलाकर लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने का काम किया है। चौहान ने कहा कि इससे पहले गोवा व मणिपुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और वहां के राज्यपालों ने भाजपा को सरकार बनाने को कहा, जो यहां कर्नाटक में भी हो सकता था, परंतु राज्यपाल ने संविधान व लोकतंत्र को ताक पर रखकर कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनवा दी,जोकि सरासर गलत है।

युवा जिलाध्यक्ष चंदन गाबा ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह व भाजपा की नीतियों से लोकतंत्र व संविधान खतरे में है और भाजपा आरएसएस तिलक द्वारा मनुस्मृति वाला तानाशाही कानून लाना चाहती है। इस मौके पर नायब सिंह थिराज, अमरजीत सोहेल, रामकुमार निरंकारी, सुभाष मेहरा, शुभम चौहान, संदीप वर्मा, रोक मॉडल, मोनू वाल्मीकि, सतनाम सिंह रोडी, संदीप बाजेकां, अशोक चिंडालिया काकी, भरत वाल्मीकि, सन्नी, मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...