पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कॉलरशिप मिली पर नहीं दी फीस, 250 छात्रों के रोल नंबर रोके

स्कॉलरशिप मिली पर नहीं दी फीस, 250 छात्रों के रोल नंबर रोके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 250 से अधिक एेसे विद्यार्थियों के रोल नंबर रोक लिए हैं जिनका दाखिला जीरो फीस स्कीम पर हुआ था। फीस जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थी अब परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। सीडीएलयू प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थी स्कॉलरशिप की एवज में जीरो फीस पर दाखिला भी करवा लेते हैं आैर स्कॉलरशिप आने के बाद भी फीस जमा नहीं कराते।

सीडीएलयू की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं से पहले सभी विद्यार्थियों से नो ड्यूज की प्रक्रिया पूरी की। लेकिन 250 से अधिक विद्यार्थियों की नो ड्यूज क्लियर नहीं हुई। अनुसूचित जाति से संबंधित इन विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी करने से सीडीएलयू प्रशासन ने रोक लगा दी है। कारण यह है कि उक्त विद्यार्थियों ने निर्धारित फीस जमा नहीं करवाई। अब ये विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। इस कारण विद्यार्थियों में रोष है।

ये है स्कीम और समस्या

उच्चतर शिक्षा हासिल करने लिए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से स्कॉलरशिप दी जाती है। लेकिन यह स्कॉलरशिप राशि शिक्षा सत्र पूरा होने पर सीधा विद्यार्थियों के बैंक खाते में पहुंचती है। साथ ही स्कीम में प्रावधान है कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का दाखिला जीरो फीस आधार पर किया जाएगा। जब स्कॉलरशिप आएगी तब विद्यार्थी फीस जमा करवा देगा। लेकिन समस्या ये है कि शिक्षण संस्थान फीस कैसे वसूल करेंगे स्कीम में यह स्पष्ट नहीं है। जीरो फीस पर दाखिला तो हो जाता है लेकिन स्कॉलरशिप विद्यार्थियों के खाते में जाती है।

परीक्षाओं से पहले सभी विद्यार्थियों से नो ड्यूज की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन 250 से अधिक विद्यार्थियों की नो ड्यूज नहीं हुई क्लियर

फीस नहीं आने पर रोके हैं रोल नंबर: रजिस्ट्रार

देखिए, स्कीम है कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को जीरो फीस पर दाखिला दिया जाए, जब स्कॉलरशिप आएगी, तब फीस जमा करवा देंगे। लेकिन स्कॉलरशिप संस्थान के खाता में आने की बजाय सीधा विद्यार्थी के खाता में जाती है। इसलिए विद्यार्थी बाद में फीस जमा नहीं कराते। फीस नहीं आने के कारण नियमानुसार रोल नंबर रोके गए हैं।\\\'\\\' - प्रो. असीम मिगलानी, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू

एक समय में दाे परीक्षाएं, असमंजस में विद्यार्थी

भास्कर न्यूज | सिरसा

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में अव्यवस्था जमकर हावी है। जहां एक ओर सोमवार को प्रश्न पत्र ही कम पड़ गए थे वहीं दूसरी ओर मंगलवार को विद्यार्थियों के समक्ष नई समस्या खड़ी हो गई। सीडीएलयू प्रशासन ने नियमित और कंपार्टमेंट की परीक्षाएं एक साथ रख दी। एेसे में जिस विद्यार्थी ने दोनों परीक्षा के फार्म भरे हैं, वे परेशानी में हैं कि दोनों परीक्षा एक साथ कैसे दे पाएंगे।

सीडीएलयू की ओर से जो डेट शीट जारी की गई है उसमें अब खामियां सामने आई है। कॉलेजों और कैंपस के विभिन्न विभागों से बिना समन्वय स्थापित किए सीडीएलयू प्रशासन ने डेटशीट जारी कर दी। इस खामियाजा अब विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। सीडीएलयू ने कॉमर्स की जो डेट शीट बनाई है उसके अनुसार मंगलवार काे 4 सेमेस्टर नियमित और 2 सेमेस्टर रि-अपीयर का पेपर एक साथ रख दिया गया। इसी प्रकार अन्य विषयों की परीक्षाओं का भी शेड्यूल बना दिया। अब समस्या ये है कि यदि सेमेस्टर-4 के किसी नियमित विद्यार्थी की द्वितीय सेमेस्टर में कंपार्टमेंट की परीक्षा है तो दोनों परीक्षा में एक साथ कैसे शामिल होगा।

कंपार्टमेंट वालों की परीक्षा बाद में होगी

यह समस्या जायज है कि डेटशीट बनाते वक्त गड़बड़ हो गई। यह समस्या हमारी नॉलेज में है और इसका समाधान भी किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा आपस में टकराई है, उनका आंकलन कर रहे हैं। यदि किसी विद्यार्थी की नियमित और कंपार्टमेंट परीक्षा एक साथ आ गई है तो उसकी कंपार्टमेंट की परीक्षा बाद में ली जाएगी। विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं आने देंगे।\\\'\\\' -प्रो. प्रवीण अगमकर, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा

खबरें और भी हैं...