पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेरा प्रकरण : बस स्टैंड और थानों में लगाए आदित्य इंसा के पोस्टर

डेरा प्रकरण : बस स्टैंड और थानों में लगाए आदित्य इंसा के पोस्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदित्य इंसां और अन्य आरोपियों के चिपकाया गया पोस्टर।

भास्कर न्यूज | सिरसा

हरियाणा पुलिस की ओर से भगोड़ा घोषित किए गए आदित्य इंसां की तलाश में पंचकूला एसआईटी की एक टीम एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंची। पंचकूला एसआईटी के सब इंस्पेक्टर रेशम सिंह के नेतृत्व में टीम डेरे के शाह सतनाम अस्पताल के कैंपस में पहुंची। इसी कैंपस में आदित्य इंसां रहता था। टीम ने यहां कमरों में छानबीन की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। एसआईटी लगभग 1 घंटे तक डेरे के अंदर रही।

एसआईटी ने इस बार बस स्टैंड, चौकी थानों के बाहर भी पोस्टर चिपकाए हैं। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस के साथ आईबी की टीम एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा की मोटर नंबर 20 पर जांच करने पहुंची। इस बार टीम ने सिरसा पुलिस का कोई सहयोग नहीं लिया। करीब दो घंटे तक जांच करने के बाद टीम वापस लौट गई। इधर पंचकूला एसआईटी ने पुराने डेरे, नए डेरे के गेट नंबर-5 के बाहर आदित्य इंसा पर पांच लाख रुपये के इनाम होने का पोस्टर चिपकाया। इसके अलावा भगोड़े अमरीक सिंह, पंजाब के मलोट निवासी फूल कुमार, के पोस्टर भी लगाए । पुलिस ने आदित्य इंसां समेत इन 3 लोगों पर इनाम घोषित कर रखा है। चौंकाने वाली बात ये है लंबे समय से फरार आदित्य इंसां को पकड़ने के लिए, ठिकानों का इनपुट होने से लेकर रेड करने के बारे में पंचकूला पुलिस की एसआईटी 12 बार पंचकूला कोर्ट में दावा कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...