एसडीओ को निलंबित करने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने जताया रोष
शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्रधान विकास कुमार सहारण ने किया। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वेदपाल को निलंबित करने और उनके खिलाफ एफआईआर कराने पर रोष जताया।
उन्होंने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स बुधवार को काले बिल्ले लगाकर रोष जताएंगे और रोष मार्च निकालकर डीसी को ज्ञापन भी देंगे। उन्होंने मांग की कि मंत्री अनिल विज माफी मांगे आैर उन्हें कष्ट निवारण कमेटी से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि एसडीओ को बहाल किया जाए और केस भी वापस लिया जाए। साथ ही बाजीगर एमएलए के परिजनों के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया जाए। मीटिंग में आपसी विचार-विमर्श के बाद एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी विनोद मेहता ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी तो कैथल में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जाएंगे।